raviish 'ravi'
Thursday, 20 November 2014
खुदा हो गया
खुदा कुछ हैरां सा था,कुछ पशेमां सा था
अपने बनाये इंसा से कुछ परेशां सा था,
कल तलक झुकाता था सर जो मेरे दर पे
आज सजदा करते-करते खुद खुदा हो गया.
©
रविश
'
रवि
'
raviishravi.blogspot.com
www.facebook.com/raviish.ravi
Tuesday, 28 October 2014
कहीं तो होगा
कर रहा हूँ
इकट्ठा
आज फिर
नज्मों के
कुछ
टुकड़े
,
कच्ची
धुप
की
मुस्कराहटें
,
सिली-सिली
हवा
की
नमी
,
सूरज
की
अंगड़ाईयाँ
,
और
ढलती
शाम
की
रुसवाईयाँ
,
कहीं
तो
मिल
जाये
तेरे
होने
का
पता
और
तेरा
अक्स !
©
रविश
'
रवि
'
raviishravi.blogspot.com
www.facebook.com/raviish.ravi
Monday, 13 October 2014
आज की रात ....
बहुत मुश्किल से
गुजरेगी आज की रात
,
है वादा किसी का
आयेगा आज वो मेरे पास
,
सितारों...छुप जाओ
तुम आसमां के आगोश में
,
न करो गुफ्तगू
बिता दो रात खामोश में
,
चाँद...तु भी
चांदनी को समेट
ले
हो
न
जाए
वो
रुसवा
कोई उसे देख न ले.
©
रविश
'
रवि
'
raviishravi.blogspot.com
www.facebook.com/raviish.ravi
Monday, 6 October 2014
तेरे साये
तेरी जुल्फों के साये में दिन छोड़ आया हूँ,
तेरे काँधें के तिल पर रातें भूल आया हूँ.
चाँद निकलता है तेरी खुश्बू को ओढ़ कर,
तेरे लबों पर साँसों के साये छोड़ आया हूँ.
©
रविश
'
रवि
'
raviishravi.blogspot.com
www.facebook.com/raviish.ravi
Wednesday, 24 September 2014
शिकायत
लोग जीने की
ज़िद
में
जिये
जाते
हैं
तुम
ज़िद
में
जीने
की
बात
करते
हो
,
ज़ख्म
देने
के
लिए
इंसां
क्या
कम
हैं
तुम
हवाओं
से
भी
शिकायत करते हो।
©
रविश
'
रवि
'
raviishravi.blogspot.com
www.facebook.com/raviish.ravi
Tuesday, 9 September 2014
मौसम
यूँ तो होता है अब ये बहुत ही कम
तेरी याद हो और हो बारिशों का मौसम,
न रही अब वो फिजायें और न वो हवायें
ढलती शामों ने पहन लिया है लिबासे-गम,
कोई आके भर दे पैमाना उसकी यादों का
हिचकियों पर हो रही है ज़िंदगी अब खत्म.
©
रविश
'
रवि
'
raviishravi.blogspot.com
www.facebook.com/raviish.ravi
Monday, 1 September 2014
पैमाना
नर्गिसी आँखों का पैमाना नहीं मिलता
उसके नाम का ठिकाना नहीं मिलता
भूल भी जाता न जाने मै कब का
उसे भूलने का बहाना नहीं मिलता,
जल जाती हैं तड़प कर रात भर
शमाओं को परवाना नहीं मिलता,
उन आँखों का सुरूर जो उतार दे
शहर में वो मयखाना नहीं मिलता|
©
रविश
'
रवि
'
raviishravi.blogspot.com
www.facebook.com/raviish.ravi
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)